
मऊ, महिला सशक्तिकरण की दिशा में मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत आज जनपद मऊ के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान के प्रति जागरूक किया गया।
इस अभियान के तहत महिलाओं को विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों — 1090 (वुमेन पावर लाइन), यूपी-112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) आदि के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें किसी भी आपात स्थिति में इनका निर्भीकता से उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
सभी उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को बताया गया कि पुलिस सदैव उनकी सहायता हेतु तत्पर है और वे निडर होकर शिक्षा, रोजगार और समाज में अपनी भूमिका निभाएं।
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के बीच विश्वास का माहौल बनाना और उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करना है।