
गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर में संदिग्ध अवस्था में महिला का शव घर में पाया गया था।
महिला के मायके वालों ने देवर भाभी के बीच अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए जताया था हत्या की आशंका । मिली जानकारी के अनुसार कंचन देवी पत्नी सुभाष राम(40) का शव बुधवार की सुबह मृत अवस्था में घर में पाया गया था वहीं मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया था कि मृतका के पति का अपने भाभी के साथ अवैध संबंध था जिसको लेकर हमेशा अनबन हुआ करता था और परिवार के लोग बार-बार मारपीट किया करते थे और उन्हीं के द्वारा इस हत्या का अंजाम दिया गया है। इस संदर्भ में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और जांच में भी जुटी हुई थी आज गुरुवार की सुबह चौकी प्रभारी मुन्ना लाल शर्मा कांस्टेबल सतरंजन सिंह और रिचा मौर्या के साथ बकरीद त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र भ्रमण पर लगे हुए थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी महिला की हत्या में शामिल उसका पति सुभाष राम और भाभी रंभा देवी घर में है सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
मामले की जानकारी देते हुए बिरनो थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि मायके पक्ष के तहरीर के आधार पर कार्यवाही की गई है।