
मऊ – लिवर दिवस के अवसर पर मऊ के शारदा नारायण हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं में एक और अहम कदम बढ़ाया है। हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय सिंह ने मऊ की जनता को नई सौगात के रूप में फैटी लिवर जांच के लिए आधुनिक फ़ीडरॉकन एडवांस अल्ट्रासाउंड द्वारा 100 पेशंटों का फ्री ऑफ़ कॉस्ट ट्रीटमेंट किया गया ,मशीन की सुविधा प्रदान की। आज के दिन इस सुविधा के तहत फैटी लिवर की जांच निशुल्क की गई, जिससे दर्जनों मरीजों ने लाभ उठाया।
डॉ. संजय सिंह ने बताया कि बदलती जीवनशैली और असंतुलित खान-पान के कारण फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। समय रहते इसका पता चल जाए तो यह बीमारी आसानी से काबू में आ सकती है।
फैटी लिवर से बचाव के उपाय:
डॉ. संजय सिंह ने बताया कि फैटी लिवर से बचने के लिए निम्नलिखित उपायों को अपनाना चाहिए:
1. स्वस्थ आहार लें – जंक फूड, तले-भुने और अत्यधिक तेलयुक्त भोजन से परहेज करें।
2. नियमित व्यायाम करें – रोजाना कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि रखें।
3. मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखें – नियमित जांच और संतुलित आहार से इन्हें कंट्रोल में रखें।
4. शराब से परहेज करें – शराब फैटी लिवर का प्रमुख कारण बन सकती है।
5. वजन नियंत्रित रखें – मोटापा भी फैटी लिवर की एक बड़ी वजह है।
शारदा नारायण हॉस्पिटल की इस पहल की मऊवासियों ने सराहना की और डॉक्टर संजय सिंह को धन्यवाद दिया कि उन्होंने लोगों को समय रहते सचेत करने और जांच की यह सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य किया।