
मऊ में हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से भाजपा राष्ट्रवाद की अलख जगाएगी।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डा समीर सिंह ने आर एस पैलेस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा हर घर तिरंगा यात्रा के निमित्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
प्रदेश प्रवक्ता ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद प्रेस वार्ता की तथा कहा की आगामी पांच दिनों में भाजपा द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
गुरुवार को आर एस पैलेस पर डा समीर सिंह ने भाजपा कार्यकताओं के साथ बैठक की तथा कहा की आगामी स्वतंत्रा दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान से लोगों में देश भावना जागृत करेंगे। इसके लिए 11 अगस्त से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कई वर्षों से पार्टी के कार्यकर्ता सभी देशवासियों से मिलकर देश भर में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ हर घर तिरंगा यात्रा मनाते आ रहें है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से भाजपा राष्ट्रवाद की अलख जगाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 112वें संस्करण में हर घर तिरंगा अभियान से हर एक नागरिक को जोड़ने का आह्वान किया।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि चल कुछ वर्षों से देश में हर-घर तिरंगा अभियान के लिए सबका जोश हाई रहता है गरीब हो या अमीर छोटा हो या बड़ा हर घर तिरंगा लगाकर अपने को गौरवान्वित महसूस करता है । 15 अगस्त पर तिरंगे से हर गांव और शहर पट जाता है चारों तरफ तिरंगा ही तिरंगा दीखने लगता है। तिरंगा के अभियान में हर देशवासी अपने को सम्मिलित कर गर्व महसूस करता है। 11, 12 व 13 अगस्त को हर विधानसभा में युवा मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 12,14 अगस्त महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। 13,15 अगस्त महापुरुषों एवं भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी के बाद मौन जुलूस निकालेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने बताया की 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यकर्ता सरकारी, अर्ध सरकारी शैक्षणिक संस्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सरकारी डाकघर के अलावा अन्य बिक्री केंद्रों पर रहेगी। सभी शक्ति केन्द्रों व बूथों पर राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता रहें ये सभी जिला पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने तथा संचालन राधेश्याम सिंह ने किया।
इस अवसर पर विधायक रामविलास चौहान श्रीराम सोनकर विजय राजभर मुन्ना दूबे विजयनारायण शर्मा प्रवीण गुप्ता अखिलेश तिवारी राकेश मिश्रा उत्पल राय अशोक सिंह रामाश्रय मौर्य संतोष सिंह कृष्ण कांत राय प्रेमशंकर राय महाप्रसाद गुप्ता बबलू ठठेरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।